ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज

Home / crime / पटना में बीच सड़क पर मनचलों की पिटाई, लड़कियों ने उतारा आशिकी का...

पटना में बीच सड़क पर मनचलों की पिटाई, लड़कियों ने उतारा आशिकी का भूत

22-Feb-2021 02:45 PM

PATNA : 3 मनचलों को 2 छात्राओं के साथ छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। अश्लील व्यवहार करने पर छात्राओं ने बीच सड़क पर उनकी धुनाई कर दी। शोर मचाने पर आम लोग भी इक्ट्ठा हो गए। छात्राओं द्वारा मनचलों की पिटाई को देख लोगों ने भी हाथ साफ करते हुए धुनाई कर दी और मनचलों के सिर से इश्क का भूत उतारा। हालांकि किसी तरह से तीनों मनचले वहां से फरार हो गए। पटना के अनीसाबाद के लाल मंदिर के पास हुई इस घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक की पहचान की गई है। सीसीटीवी फुटेज को देख छात्राओं ने एक मनचले की पहचान वाल्मिचक निवासी मनीष कुमार के रूप में की है।


पटना के अनीसाबाद इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब राह चलती दो छात्राओं से छेड़खानी की कोशिश की गई फिर क्या था छात्राओं ने  उन मनचलों को ऐसा सबक सिखाया की वो इसे कभी भूल ना पाएंगे। मनचलों की हरकतों से परेशान छात्राओं द्वारा जब उनकी  पिटाई की जा रही थी तभी तब आम लोग भी जमा हो गए लेकिन जब पूरा मामला समझ में आया तब मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी अच्छी तरह से खातिरदारी कर दी। दोनों छात्राएं कोचिंग क्लास के लिए जा रही थी तभी मनचलों ने छेड़खानी की कोशिश की। मनचलों में एक की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है जो वाल्मिचक का रहने वाला बताया जा रहा है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि मनीष पहले किराये में छात्रा के घर के पास ही रहता था। अब वहां से मकान खाली कर दूसरे जगह चला गया है।


गर्दनीबाग थाना के अनीसाबाद लाल मंदिर के पास स्थित कोचिंग में क्लास करने के लिए जब दोनों छात्राएं जा रहीं थी तभी कोचिंग के पास बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद छात्राएं बीच सड़क पर ही उनकी पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर तीनों युवक डर गए और बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए। दुकानदारों ने भाग रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे। सीसीटीवी फुटेज से एक युवक की पहचान बालमीचक निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।