ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / crime / विवाहिता की हत्या के बाद ससुरालवाले फरार, दहेज की मांग को लेकर मायकेवालों...

विवाहिता की हत्या के बाद ससुरालवाले फरार, दहेज की मांग को लेकर मायकेवालों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

12-Feb-2021 09:25 PM

By RAMESH SHANKAR


SAMASTIPUR: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने  दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है।

इनका कहना है कि उचित दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बिटिया की शादी की थी लेकिन शादी के बाद भी दहेज लोभी अपने आदतों से बाज नहीं आए । उनकेे द्वारा अक्सर दहेज की मांग की जाती थी जिसे लेकर उनकी बेटी को भी प्रताड़िता किया जाता था। उनकी मांग जब पूरी नहीं हुई तब ससुराल वालों ने हाथ पैर बांधकर गले में फांसी लगाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। पड़ोसियों से जब घटना की जानकारी मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही ससुराल वाले मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मायके वालों के आरोप पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह पता चल पाएगा की यह मामला हत्या का है या आत्महत्या। मृतका के गले, हाथ और पैर पर जख्म के निशान पाए गए है।   

पुलिस मामले की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। मुफ्फसिल थाना के एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि मृतका दुर्गा देवी की शादी अधारपुर के रहने वाले अशोक कुमार के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।