डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
07-Apr-2025 03:24 PM
By First Bihar
ARRAH: आरा से बड़ी खबर आ रही है जहां भोजपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। भोजपुर पुलिस इसे अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही है। मामला भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का है। जहां के रहने वाला कुख्यात ईनामी बुटन चौधरी के घर पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की है।
इस छापेमारी में पुलिस ने बुटन चौधरी के घर से कई हथियार बरामद किए हैं। हालांकि, दो लाख का इनामी बुटन चौधरी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। वहीं पुलिस ने बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार पर पूछताछ शुरू कर दी है। उपेंद्र चौधरी मुखिया पति है, उसकी पत्नी उर्मिला देवी बेलाउर पंचायत की मुखिया हैं।
कुख्यात इनामी बुटन चौधरी के घर पर हुई छापामारी में एके-47 रायफल के अलावे दो मैग्जीन, एके-47 का 43 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड , इंसास राइफल का दो मैग्जीन बरामद किया गया है। इस छापेमारी की सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। फरार बुटन चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 