ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

BIHAR: अवैध वसूली का पैसा बांटने को लेकर पुलिस कर्मियों के बीच हुआ विवाद, कहा..एक बात जान लो..हम दारोगा हैं और तू होमगार्ड हो

भागलपुर के नारायणपुर में दारोगा और होमगार्ड के बीच अवैध वसूली के पैसे को लेकर विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। एसपी ने पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड और दो होमगार्ड जवान लाइन हाजिर किया है।

03-Dec-2025 03:32 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, अपराधियों में पुलिस का इकबाल समाप्त हो गया है। ऐसा होने के पीछे पुलिस का करप्शन में लिप्त होना है। पैसे के लिए पुलिस कर्मी गलत तरीका अपनाते हैं। काम कराने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करते हैं। यही कारण है कि अपराधी भी पुलिस को तबज्जों नहीं दे पाते हैं और बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम करते हैं।


 दारोगा और होमगार्ड जवान के बीच अवैध वसूली का पैसा बांटने को विवाद हो गया जिसका किसी ने पुलिस की जीप में ही वीडियो चुपके से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला भागलपुर के नारायणपुर का है जहां पिछले दिनों भवानीपुर थाने के दारोगा और होमगार्ड के जवान से जुड़ा हुआ है।


 अवैध वसूली के पैसे का बंटवारा करने को लेकर विवाद होने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार को जांच के आदेश दिया। वायरल वीडियो पुलिस की गश्ती गाड़ी की है जहां दारोगा और होमगार्ड के जवान के बीच घूसखोरी में लिये गये पैसे के बंटवारे को लेकर बकझक हो रहा है।


 वायरल वीडियो में पुलिस पदाधिकारी कहता है कि हम दारोगा हैं और तुम होमगार्ड के जवान हो..हम काम कराते हैं तब पैसा लेते हैं। दस और बीस हजार तो उपाध्याय जी लेता है, हम तो दो हजार लेते हैं। फिर होमगार्ड का जवान कहता है कि दो हजार लिये लेकिन हमको एक रूपया नहीं दिया। अरविंद कितना बार बोला। दारोगा कहते हैं ही नहीं देंगे एगो पैसा। इतना कहते ही होमगार्ड कहता है कि हम 5 गो वीडियो बनाकर रखे हुए हैं। आप पैसा लिये हैं, गांव वाले को बुलाएंगे नईमा खातून को बुलाएंगे। 


दारोगा कहता है कि बुला लो सभी को..फिर होमगार्ड कहता है कि कम ही दीजिए लेकिन सबको दीजिए। इतना सुनने के बाद दारोगा कहता है कि काम करते हैं उसी का हम पैसा लेते हैं, दस हजार और बीस हजार उपाध्याय लेता है, हम तो दू हजार ही लेते हैं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में वीडियो सही पाये जाने के बाद भवानीपुर थाने में कार्यरत पुलिस निरीक्षक वारिस खान को निलंबित कर दिया गया है। वही दो होमगार्ड जवान संदीप कुमार, गुड्डन मंडल को लाइन हाजिर किया गया है।