बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
02-Dec-2019 08:06 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने सरेबाजार बमबाजी की। अपराधियों ने बाजार से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर बम फेंक दिया।अचानक हुई इस बमबाजी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर के सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ,सिटी डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है। अपराधियों के धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है।
घटना कर बाबत बताया जा रहा है कि मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मारुचक के पास दो स्कूटी सवार और ऑटो चालक में बीच सड़क पर आगे पीछे करने में कुछ कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ देर में ही स्कूटी सवार ने अपने साथी के साथ आकर अचानक ऑटो पर बमबाजी कर दिया।
वारदात में ऑटो चालक बंटी , छोटू कुमार, राहुल , विक्रम ठाकुर ,राहुल कुमार औऱ श्रवण कुमार घायल हुए हैं। सभी घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के बाद मौके पर कैंप कर रही है।