बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
16-Apr-2025 06:09 PM
By First Bihar
Bihar crime : बेतिया में एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें दो जिगरी दोस्तों ने एक लड़की के प्यार में आपस में रंजिश पाल ली और एक की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी गई थी, जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि मृतक इम्तियाज और उसके दोस्त साजिद हुसैन दोनों एक लड़की से एकतरफा प्यार करते थे। साथ ही, तीनों दोस्त—इम्तियाज, साजिद हुसैन और फैज अरशद—ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते थे। इम्तियाज गेम में काफी अच्छा खिलाड़ी था, जिससे उसके दोस्तों को द्वेष की भावना हो गई।
इस द्वेष के चलते, दोनों दोस्तों ने मिलकर इम्तियाज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उन्होंने इम्तियाज को बाइक पर बैठाकर रामनगर थाना क्षेत्र स्थित चानकी गढ़ ले गए। वहां, दोनों ने इम्तियाज को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया और फिर उसे तौलाहा रेलवे ट्रैक के पास सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद, फैज अरशद ने मृतक के मोबाइल से उसकी मां के व्हाट्सएप पर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच तेज कर दी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।