ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / crime / बहन के लव मैरिज से नाराज़ भाई ने कर दी हत्या, शादी के...

बहन के लव मैरिज से नाराज़ भाई ने कर दी हत्या, शादी के 5 साल बाद आई थी घर

01-Oct-2022 12:05 PM

NAWADA: भाई बहन का रिश्ता सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, नवादा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां एक भाई ही अपनी बहन का दुश्मन बन गया और उसकी हत्या कर दी। वजह सिर्फ ये है कि बहन ने प्रेम विवाह किया था। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव की है। 




सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार चांदनी ने 5 साल पहले गांव के ही कुंदन कुमार चौधरी से लव मैरिज की थी। चांदनी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। 28 सितंबर को वह अपने पति के साथ घर आई हुई थी। शुक्रवार देर रात वह अपने सास के साथ दवा खरीदने बाजार गई हुई थी, इतने में ही उसके भाई कुंदन ने उसे देख लिया और उसे गोली मार दी।




मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।