बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
31-Mar-2025 01:32 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। बेगूसराय में एक दारोगा द्वारा युवक के साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार करने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। फर्स्ट बिहार पर खबर चलने के बाद एसपी मनीष ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, नावाकोठी थाने के एडिशनल एसएचओ अरविंद शुक्ला पर एक युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि केस में मदद करने के बहाने एडिशनल एसएचओ अरविंद शुक्ला ने रविवार की रात युवक को अपने किराए के कमरे पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद जबरन अननेचुरल सेक्स किया।
पीड़ित ने घटना की जानकारी फोन कर अपने परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग थाने पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी डीएसपी मौके पर पहुंचे और आरोपी दारोगा को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात बेगूसराय एसपी मनीष भी थाने पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की थी। फिलहाल पीड़ित को पुलिस की कस्टडी में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस केस में आरोपी दारोगा ने पीड़ित के पिता को छुड़ाने का झांसा दिया था और मदद करने की बात कही थी। रविवार की रात फोन कर आरोपी दारोगा ने पीड़ित युवक को अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया।
मीडिया में खबर आने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष ने आरोपी दारोगा अरविंद शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है और केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। फिलहाल आरोपी दारोगा से पूछताछ की जा रही है।