BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया
07-Nov-2020 03:47 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए.
मामला मंझौल थाना इलाके के मंझौल पंचायत के खोया टोला की है. एक युवक की हत्या के बाद उग्र लोगों ने आज जमकर बवाल काटा. मृतक युवक की पहचान रामसेवक पासवान के पुत्र मंटुन पासवान के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को गायब कर दिया था. काफी खोजबीन के बाद भी शव नहीं मिलने से लोगों में काफी आक्रोश था. आज पुलिस ने शव को मंझौल थाना क्षेत्र के काबर बहियार से बरामद किया और थाने लेकर आई. इसके बाद ही लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया और शव को थाने से ले जाने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की अतिरिक्त टीम वहां भेजी गई, जिसके बाद से स्थिती कंट्रोल में है.