बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
05-Mar-2021 07:38 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है. अपराधी आए दिन वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं.
ताजा मामला जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव की है, जहां अपराधियों ने आटा चक्की मिल पर बैठे 65 साल के वृद्ध को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
घायल की पहचान खम्हार वार्ड संख्या चार निवासी रामबाबू सिंह के रूप में की गई है. गोली लगने के बाद रामबाबू को परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
परिजनों ने बताया कि रामबाबू अपने आटा चक्की पर बैठे थे, उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगते ही रामबाबू गिर गए और फिर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.