ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में शराब के लिए युवक ने दे दी जान,...

Bihar Crime News: बिहार में शराब के लिए युवक ने दे दी जान, पत्नी ने रोजा में पीने पर टोका तो उठा लिया खौफनाक कदम

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने शराब के लिए अपनी जान दे दी. पत्नी ने शराब पीने से रोका तो युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।

27-Mar-2025 01:30 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के कई साल बीतने के बावजूद शराब के शौकीन लोग उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। एक ऐसा ही मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के कोलवारा गांव की है। 


बताया जा रहा है कि कोलवारा गांव निवासी मोहम्मद अब्बास का 30 वर्षीय बेटे आजाद कुमार की शादी सितंबर 2024 में रूबी खातून से हुई थी। शादी के बाद पहले रमजान में रूबी अपने ससुराल में थी। मो. आजाद शराब का सेवन करता था और रोजा में भी वह शराब पी रहा था। बुधवार की रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी ने रोजा में शराब पीने से मना किया और विवाद कर अपने सास के पास सोने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। 


शराब पीने से मना करने और विवाद करने से नाराज मो. आजाद ने अपने कमरे में पंखे से रस्सी से गला में फंडा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी आज अहले सुबह उस वक्त हुई जब रोजा के लिए सेहरी करने परिवार के लोग उठे लेकिन मोहम्मद आजाद अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, जब पत्नी एवं अन्य लोग उसे कमरे में उठाने गया तो वह पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पति पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ था क्योंकि आजाद शराब का सेवन करता था और रोजा में भी शराब पी रहा था इसी को लेकर पत्नी शराब पीने से मना किया तो इस घटना को अंजाम दिया गया है।