बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM
31-Mar-2020 06:47 PM
PATNA :लॉकडाउन के दौरान बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉकडाउन के दौरान अधिकारी ने बाइक सवार युवकों को रोका तो उल्टे युवको ने उनपर पिस्टल तान दी और सरेआम उन्हें धमकी भी दी। इतना ही नहीं अधिकारी के ड्राइवर के साथ दुस्साहसी युवकों ने मारपीट भी की
घटना बिहार के सहरसा के सोनवर्षा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर शाहपुर गांव के समीप की हैं। जहां बीडीओ लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वालों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को रोका और लॉकडाउन के दौरान घर से नहीं निकलने की हिदायत दी। युवक आगे बढ़ गये। थोड़ी देर बाद युवकों ने बीडीओ की गाड़ी को ओवरटेक करके रोका और ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीडीओ ने जब उन्हे रोकने की कोशिश की तो एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल कर लहराते हुए बीडीओ को मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना बीडीओ कैलाशपति मिश्र ने सोनवर्षा थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सोनवर्षा थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। वहीं इस पूरे मामले में जिले के एसपी राकेश कुमार ने कहा कि बीडीओ को धमकी देने की जानकारी मिली है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।