ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, पत्नी को...

Bihar Crime News: अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने के बाद रातभर लाश के पास बैठा रहा हत्यारा पति

Bihar Crime News: बिहार के बगहा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी के बेरहमी से जान ले ली.

07-Apr-2025 07:08 PM

By DEEPAK RAJ

Bihar Crime News: पति-पत्नी के रिश्ते के बीच जब विश्वास की जगह शक घर कर जाए तो उसका अंजाम अक्सर बेहद खतरनाक ही होता है। बगहा के धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में भी कुछ इसी तरह की वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला रेत दिया और पूरी रात खून से सने कमरे में लाश के पास बैठा रहा।


दरअसल, मृतका की शादी 2005 में हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। मृतका के भाई के मुताबिक, पति अक्सर शराब पीता था और पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था। रविवार की रात उसने वह हद पार कर दी, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 


सुबह जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी पहुंचे। अंदर का नज़ारा देख सब सन्न रह गए। महिला की लाश खून में लथपथ पड़ी थी और उसका पति चुपचाप वहीं बैठा था। हत्यारे के हाथों और कपड़ों पर खून ही खून थे। इसके बाद तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतका का भाई ने बताया कि बहनोई उसकी बहन को मार देगा, ये सोचा नहीं था। शराब पीकर मारपीट करता था। इसको लेकर एक बार केस भी हुआ था लेकिन फिर मामले को पंचायती के माध्यम से सुलझा दिया गया। महिला ने बच्चों की खातिर कभी भी पति की शिकायत नहीं की। वह उम्मीद करती रही कि हालात सुधरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


मौके पर पहुंचे धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कि जा रही है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर लिया गया है।! पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला शक और घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद स्थिति और साफ होगी।