ब्रेकिंग न्यूज़

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Home / crime / Bihar Crime News: राम नवमी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने...

Bihar Crime News: राम नवमी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान में की तोड़फोड़; कब्र के चादरों को जलाया

Bihar Crime News: राम नवमी को लेकर पूरे बिहार में पुलिस अलर्ट पर है और उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसी बीच औरंगाबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है.

06-Apr-2025 03:57 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में राम नवमी के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान में तोड़फोड़ करने के बाद कब्रों पर चढ़े चादरों को जला दिया है। हालांकि इससे पहले की माहौल खराब हो, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौर्चा संभाल लिया है।


दरअसल, पूरे राज्य में राम नवमी को लेकर जुलूस निकाला जा रहा है। राम नवमी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और पहले ही कई तरह के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है और पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है हालांकि इसी बीच उपद्रवियों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की है।


शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक साजिश के तहत कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की और कब्र पर रखे कुछ चादरों को जला दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान के अंदर स्थित एक इमारत की दीवार तो क्षतिग्रस् कर दिया । इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट हो गए हालांकि पुलिस ने समय रहते हालत को काबू में कर लिया है।