ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

अरवल में आंगनबाड़ी सहायिका की रेप के बाद पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

घटना अरवल जिले के तेलपा थाना क्षेत्र करपी की है जहां सूबेदार बीघा में आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद हत्या की गयी है।

bihar

17-Dec-2025 07:46 PM

By First Bihar

ARWAL: अरवल में आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना अरवल जिले के तेलपा थाना क्षेत्र करपी की है जहां सूबेदार बीघा में आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद हत्या की गयी है। मृतका की पहचान राधेनगर आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका 38 वर्षीया शिव कांति देवी के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि परिजन को जब घटना की जानकारी मिली तब घायल सहायिका को लेकर वे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर तेलपा पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। पटना में परिजन मेदांता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 मृतका के बेटे नीतीश ने बताया कि मंगलवार को उसकी मां राधेनगर आंगनवाड़ी केंद्र गई थी। वहां से लौटने के बाद जलावन काटने चली गयी। रात हो जाने के बाद भी वह जब घर नहीं लौटी तब पिता के साथ वह मां को खोजने के लिए निकल पड़े तभी कुछ दूर आगे वह खून से लथपथ अवस्था में पड़ी मिली।


बेटे नीतीश ने बताया कि घटनास्थल पर खून से सना हुआ एक डंडा पड़ा हुआ था। मां के अंतर्वस्त्र भी थे। परिजन का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की नीयत से जबरदस्त पिटाई की गई है जिसके चलते मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।