बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
17-May-2021 04:17 PM
By CHANDAN
ARRAH: नशे में धुत्त हथियारबंद बदमाशों को एक व्यक्ति की पिटाई करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मामला आरा के तरी मोहल्ले की है।
बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल के साथ तरी मोहल्ले मेंं पहुंचा था तभी इस दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गयी। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी। पिटाई होता देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर क्या था लोगों ने सबसे पहले दोनों बदमाशों से पिस्टल छीना और दोनों बदमाशों को धुन डाला। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।
पिटाई के बाद लोगों ने पिस्टल के साथ दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान बदमाशों की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। मोहल्ले वासियों की मदद से पकड़े गये दोनों बदमाशों को पुलिस थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
गनीमत यह रही कि बदमाशों ने इस दौरान पिस्टल से फायरिंग नहीं कि अन्यथा किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। समय रहते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों बदमाशों को सौंप दिया गया। भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि नशे में धुत्त दो बदमाशों को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।