Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
27-Apr-2021 03:14 PM
By Chandan
ARRAH: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पीरौटा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियारबंद 4 अपराधी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। लेकिन ग्रामीणों ने इनके सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया।
दरअसल बैंक में घुसते ही अपराधियों ने दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनते ही भारी संख्या ग्रामीण बैंक में पहुंच गए तभी किसी तरह अपराधी बैंक से निकलने लगे। बैंक से निकलने के दौरान अपराधियों ने कैश काउंटर से पचास हजार रुपये लूट लिए। अपराधियों ने इस दौरान फायरिंग की जिसमें उसका एक साथी बुरी तरह से घायल हो गया। अपराधी को सिर में गोली लग गयी जिसके बाद वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के बाद एसपी राकेश कुमार दुबे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।