ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द

मुंगेर में फिर सजा ‘हथियारों का बाजार’, हर रोज हो रही डील! पुलिस की टेंशन बढ़ी

मुंगेर, बिहार, लंबे समय से अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के लिए कुख्यात रहा है। इस शहर को "AK-47 और अत्याधुनिक हथियारों की मंडी" के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से कभी-कभी इस धंधे में कमी आती है, लेकिन यह फिर से उभर आता है।

weapons

12-Feb-2025 10:24 PM

By First Bihar

बिहार का मुंगेर एक बार फिर सुर्खियों में है! यहां अवैध हथियारों का बाजार एक बार फिर सक्रिय हो गया है. कभी-कभी पुलिस का दबाव बढ़ने पर यह धंधा धीमा पड़ जाता है, लेकिन अब एक बार फिर तस्करों ने अपना नेटवर्क सक्रिय कर दिया है. बिहार ही नहीं, देशभर से अपराधी और कारोबारी यहां हथियार खरीदने आ रहे हैं. पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद हथियारों की संख्या इस गहरी साजिश का खुलासा कर रही है. यहां हर दिन हथियारों की डील हो रही है, जिससे पुलिस परेशान है. 


मुंगेर पुलिस को 9 फरवरी को बड़ी सफलता मिली. नेशनल हाइवे-80 के घोरघट पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक हथियार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज निवासी सन्नी कुमार के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और छह मैगजीन बरामद की. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह भागलपुर दियारा में चल रही मिनीगन फैक्ट्री से हथियार लेकर आया था और मुंगेर में बेचने की फिराक में था. सन्नी पहले भी हथियार तस्करी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है. 


मुंगेर पुलिस ने 10 फरवरी को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैंक में छापेमारी की. पुलिस ने हथियार खरीदते-बेचते 11 अपराधियों को रंगेहाथों पकड़ा। इनके पास से 3 पिस्टल, 6 मैगजीन और 48 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गिरोह का सरगना जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह सफारी कार से अपने गुर्गों के साथ मुंगेर के मंगरा पोखर निवासी सौरभ कुमार से हथियार खरीदने आया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता से तस्करों के मंसूबे पर पानी फिर गया।

 

28 जनवरी को बिहार एसटीएफ ने नया रामनगर थाना क्षेत्र से कुख्यात हथियार तस्कर को फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा। टीम ने ग्राहक बनकर अभिषेक कुमार से हथियार खरीदने का सौदा तय किया और उसे पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे मुंगेर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 


मुंगेर पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। हाल में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं। आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


बिहार का मुंगेर लंबे समय से अवैध हथियारों का बड़ा गढ़ रहा है। जब भी पुलिस छापेमारी करती है तो यह धंधा थोड़ा धीमा पड़ जाता है, लेकिन फिर नए तस्कर सामने आ जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या मुंगेर फिर से 'गन हब' बनने जा रहा है? या फिर पुलिस इस बार इसे पूरी तरह खत्म कर पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा!