मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Mar-2025 02:44 PM
By First Bihar
Anti-Corruption Bureau Raid: झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आए दिन घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई करती है, इसके बावजूद रिश्वतखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दूसरों पर कार्रवाई होता देख इन लोगों के कान तक जूं नहीं रेंगती। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा रखी है। तभी तो ये दिनदहाड़े घूस लेते नजर आते हैं। हालांकि शिकायत मिलने के बाद जब एसीबी की टीम एक्शन लेती है तब ऐसे लोग हत्थे चढ़ जाते हैं। ताजा मामला चतरा से सामने आई है।
चतरा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। चतरा के ईटखोरी में यह कार्रवाई की गयी है जहां रोजगार सेवक उमेश कुमार को एसीबी ने दबोचा है। बताया जाता है कि ईटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत और धखेरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार ने नवादा गांव के रहने वाले विनोद सिंह से मेढबंदी दिलाने के नाम घूस मांग रहा था।
पहले पांच हजार रूपये देने को कह रहा था। तब विनोद पांच हजार देने के लिए ईटखोरी प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचा लेकिन इस बात की जानकारी उसने पहले एन्टी करप्शन ब्यूरो को दे दी थी। जब वो पैसे देने के लिए उमेश के पास पहुंचा तभी एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक उमेश को 5 हजार रुपये रंगेहाथ घूस लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की आरोपी उमेश कुमार को अपने साथ लेकर रवाना हो गयी है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी।