Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
20-Mar-2021 06:58 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI- गढ़पुरा थाना के मालीपुर में बड़े पैमाने पर हो रही अफीम की खेती का पर्दाफाश पुलिस ने किया। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में 12 कट्ठे में लगे अफीम को जलाकर नष्ट किया गया। बेगूसराय एसपी को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बखरी डीएसपी ने अफीम की खेती को नष्ट किया। जिस खेत में अफीम की खेती की जा रही थी वह मालीपुर निवासी मो. जाकिर का बताया जाता है। जिसे लीज पर लेकर मालीपुर का ही रामकुमार खेती किया करता था। रामकुमार ने बैंगन के साथ-साथ अफीम का पौधा भी लगा रखा था। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस पर नजर पड़ते ही किसान मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मालीपुर इलाके में पहुंची पुलिस ने जमीन मालिक मो. जाकिर और जमीन को लीज पर लेने वाले राम कुमार महतो के घर पर छापेमारी की लेकिन इसकी भनक दोनों को लग गई और दोनों घर से भी फरार हो गए। हालांकि दोनों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

