ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Indian Army School: NDA में सफलता का मंत्र है सैनिक स्कूल! जानिए कैसे...

Indian Army School: NDA में सफलता का मंत्र है सैनिक स्कूल! जानिए कैसे होता है बच्चों का ट्रांसफॉर्मेशन

Indian Army School: देश में ऐसे कई स्कूल हैं जो न सिर्फ शिक्षा बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना भी बच्चों में भरते हैं। इन्हीं में शामिल हैं भारत के सैनिक स्कूल — जो बच्चों को फौजी अफसर बनने के लिए मानसिक, शारीरिक रूप से तैयार होते हैं

16-May-2025 02:06 PM

By First Bihar

Indian Army School: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना लाखों छात्रों का होता है, लेकिन कुछ चुनिंदा संस्थान ऐसे हैं जो इस सपने को हकीकत में बदलने की नींव रखते हैं। सैनिक स्कूल ऐसे ही प्रतिष्ठित संस्थान हैं, जहां बच्चों को न सिर्फ शिक्षा बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के साथ तैयार किया जाता है। 


क्या है सैनिक स्कूल नगरोटा?

सैनिक स्कूल नगरोटा भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त 1970 को स्थापित किया गया था। यह देश के 33 सैनिक स्कूलों में से एक प्रमुख आवासीय विद्यालय है, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध है। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, और नेतृत्व कौशल प्रदान करना है ताकि वे भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बन सकें।


क्या हैं सैनिक स्कूल?

सैनिक स्कूल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जाने वाले आवासीय विद्यालय हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सैन्य सेवाओं में जाने के लिए तैयार करना है। देशभर में वर्तमान में 33 सैनिक स्कूल हैं और नए स्कूलों की योजना भी बनाई जा रही है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित होती है AISSEE (All India Sainik School Entrance Exam) वहीँ परीक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करती है। बता दे कि अब इसमें लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकते हैं। और आयु सीमा की बात करें तो  कक्षा 6 के लिए: 10–12 वर्ष कक्षा 9 के लिए: 13–15 वर्ष होना चाहिए | 


क्यों खास है NDA में सफलता?

NDA (National Defence Academy) भारत की तीनों सेनाओं — थलसेना, वायुसेना और नौसेना — में अधिकारी बनने का सबसे प्रतिष्ठित और कठिन रास्ता है। एक ही परीक्षा से तीनों सेवाओं के द्वार खुलते हैं, और इसी परीक्षा में सैनिक स्कूलों से इतने छात्रों का चयन होना इन संस्थानों की गुणवत्ता और प्रशिक्षण के स्तर को दर्शाता है।


अभिभावकों के लिए संदेश:

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व गुण विकसित हों, तो सैनिक स्कूल एक बेहतरीन विकल्प हैं। यहां शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी समान रूप से होता है।