ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / career / सचिवालय सहायक : बिहार CGL पीटी का रिजल्ट जारी, 11240 अभ्यर्थी हुए पास;...

सचिवालय सहायक : बिहार CGL पीटी का रिजल्ट जारी, 11240 अभ्यर्थी हुए पास; जानें क्या रहा कटऑफ

31-May-2023 08:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी सीजीएल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग के आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वैकेंसी से करीब पांच गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया गया है। कुल 11240 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 


दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थी बैठे थे। जिसमें 11240 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब पास हुए अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में बैठना होगा। बीएसएससी ने कहा है कि बिहार सीजीएल मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थी बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in चेक करते रहें। 


वहीं, इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को लेकर जो कटऑफ जारी किया गया है उसके मुताबिक अनारक्षित- 99.4613854, अनारक्षित (महिला)- 94.5798978, इडब्लूएस (EWS) 98.5908171, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला) 90.3745338,पिछड़ा वर्ग 99.0697384, पिछड़ा वर्ग (महिला) 91.6844194, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 98.3083025, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) 86.3579347, अनुसूचित जाति 93.4982089, अनुसूचित जाति (महिला) 67.9460802,अनुसूचित जनजाति 94.2277943,पिछड़े वर्गों की महिला 89.5431509,दृष्टिबाधित दिव्यांग 82.8745296,मूक बधिर दिव्यांग 72.5085037चलन्त बाधित दिव्यांग 93.4982089, मनोविकार दिव्यांग/बहु दिव्यांग 47.9743703, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 85.9290775 है। 


आपको बताते चलें कि,  बीएसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 5 मार्च को किया गया था। इससे पहले परीक्षा दिसंबर माह में हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। अब उम्मीदवारों को 5 मार्च को आयोजित हुई परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। इसे लेकर आयोग ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।