Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
16-May-2024 05:54 PM
By First Bihar
PURNEA: पनोरमा पब्लिक स्कूल में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। इस दौरान पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा व कविता मिश्रा ने बच्चों द्वारा बनाये गये मिथिलांचल व्यंजन का स्वाद चखा।
छातापुर (सुपौल) प्रखंड मुख्यालय के पनोरमा नगर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल में गुरूवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के लिए व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने मिथिलांचल का स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जिसे स्कूल के शिक्षकों के बीच परोसा गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने फीता काटकर किया।
इस दौरान संजीव मिश्रा ने स्कूली बच्चों द्वारा बनाये गये मिथिलांचल व्यंजन का स्वाद चखा और बच्चों की खूब तारीफ की। वही व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी। संजीव मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के कर्मियों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती हैं जो काफी काबिले तारीफ हैं।
इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, कविता मिश्रा, प्रमोद बोथरा, राजू, अरूणेश, अनिल के अलावा पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्राधानाध्यापिका सुदेसना मुखर्जी, सत्येन्द्र सिंह, रंजन मुखर्जी, राहुल कुमार, शुभम, कुन्दन सिंह,वंदना समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।







