Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
14-Jun-2023 07:49 AM
By First Bihar
PATNA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा neet-ug 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में बिहार के शशांक कुमार को ऑल इंडिया 14 वां रैंक मिला है। इसके साथ ही कटिहार के शशांक सिन्हा को ऑल इंडिया 20वां रैंक मिला है। इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में पहले स्थान पर तमिलनाडु के प्रभांजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती रहे हैं। इन दोनों को 720 में 720 अंक मिला है।
दरअसल, नीट यूजी 2023 में इस बार बिहार के 64916 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। इस बार के एग्जाम में बिहार से 121647 स्टूडेंट्स में 118533 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 64916 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। अब इनलोगों में से बिहार के कॉलेजों में सरकारी एमबीबीएस के 1151 सीटों पर एडमिशन होगा।
वहीं, नीट 2023 रिजल्ट में खास बात यह है कि इस बार सभी श्रेणियों का कटऑफ मार्क्स बढ़ा है। इस बार अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस : 720-137 अंक (50th percentile) ओबीसी, एससी, एसटी : 136-107 अंक (40th percentile) आर्थिक रूप से कमजोर व दिव्यांग: 136-121 अंक (45th percentile) ओबीई/एससी व दिव्यांग: 120-107 अंक (40th percentile) एसटी व दिव्यांग: 120-108 अंक (40th percentile) कटऑफ मार्क्स रहा है।
आपको बताते चलें कि, इस साल कुल 2087462 परीक्षार्थियों ने नीट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2038596 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।इसमें 1145976 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इस रीक्षा में सबसे अधिक 655599 लड़कियां सफल हुई है। वहीं, लड़के 490374 सफल हुए हैं। थर्ड जेंडर तीन सफल हुए हैं। इस बार के एंट्रेंस एग्जाम एग्जाम में 1156618 लड़कियां व 881967 लड़के शामिल हुए थे।