Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम
20-Mar-2021 05:05 PM
By Pranay Raj
NALANDA:- अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने आज अर्धनग्न प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनिश्चितकालीन हड़ताल के छठे दिन आज अस्पताल चौक पर धरना पर बैठे कार्यपालक सहायकों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी मांगों पर ध्यान देने की बात कही।

संघ के सदस्य रजनीश लाल ने बताया कि हमलोगों की बहाली बिहार प्रशानिक सुधार मिशन के तहत प्रतियोगिता परीक्षा लेकर की गयी है। अब सरकार ने कर्मियों की सेवा को बेलट्रॉन को सौंपने का निर्णय लिया है। जो एकदम से गैर कानूनी है। अगर इससे भी बात नहीं बनी तो इसके बाद कल मौन जुलूस एवं कई तरह के विरोध प्रदर्शन किए जाएगे। गौरतलब है कि जिले में करीब 650 कार्यपालक सहायक कार्यरत हैं। इनके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से करीब 22 विभागों के कामकाज ठप हो गया है |

इस मौके पर मुकेश कुमार, पिंटू कुमार, रोहित राज, सुधीर कुमार पांडेय, रविशंकर प्रसाद, अमरजीत कुमार, अभिषेक कुमार, सिकंदर कुमार, विकास कुमार, सिद्वार्थ चंदन, रजनीश लाल, निशांत राज, संजीव कुमार, आकाश कुमार, शमा प्रवीण, अजीत कुमार, प्रवेंद्र कुमार, अमित कुमार समेत कई कार्यपालक सहायक मौजूद थे।