ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?

Home / career / इंटर का रिजल्ट जारी: रिक्शा चालक का बेटा बना स्टेट टॉपर, लड़कियों की...

इंटर का रिजल्ट जारी: रिक्शा चालक का बेटा बना स्टेट टॉपर, लड़कियों की अपेक्षा लड़कों का बेहतर प्रदर्शन

16-Mar-2022 04:22 PM

PATNA: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के टॉपरों का लिस्ट भी जारी किया गया है। इस बार तीनों संकाय में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इंटर के टॉपर्स में बेटे और ओवरऑल में बेटियां आगे है। इस साल जारी हुए इंटर के रिजल्ट के तीनों स्ट्रीम में लड़के ही स्टेट टॉपर बने हैं। गोपालगंज के वी.एम. इंटर कॉलेज के छात्र संगम राज ने आर्ट्स में टॉप किया है। 


संगम राज गोपालगंज के कटघरवा मुहल्ला के वार्ड संख्या 7 निवासी जनार्दन साह के पुत्र हैं। संगम राज के पिता ई-रिक्शा चालक हैं। बेटे को मिली इस सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है। संगम राज का कहना है कि मुझे यह बताने में बहुत गर्व हो रहा है कि मेरे पापा ई-रिक्शा चलाते हैं। पिता ने मेहनत और मजदूरी कर हमें पढ़ाया और इस लायक बनाया।  


आर्ट्स संकाय में गोपालगंज के संगम राज ने 482/500 (96.4%) अकों के साथ टॉप किया है। वहीं साइंस संकाय में दो टॉपर्स बने हैं नवादा के सौरभ और औरंगाबाद के अर्जुन कुमार 472/500 (94.4%) अंकों के साथ टॉपर्स में अपनी जगह बनायी। वही बात कॉमर्स स्ट्रीम की करें तो पटना के अंकित कुमार गुप्ता 473/500 (94.6%) अंकों के साथ टॉपर बने हैं। 


ARTS टॉपर संगम राज गोपालगंज के V.M.Inter College के छात्र हैं। इन्होंने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 500 अंकों में 482 अंक प्राप्त किए हैं। आर्ट्स संकाय में टॉपर बनने की सूचना जब संगम राज के घरवालों को चली तब पूरे घर में खुशी का माहौल हो गया। परिवार वालों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिला अपनी खुशी का इजहार किया। अपनी इस सफलता से संगम राज भी काफी खुश है। 


संगम राज इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। संगम ने बताया कि मुझे बहुत गर्व हो रहा है यह बताने में कि मेरे पिता जी ई-रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने मेहनत और मजदूरी कर हमें पढ़ाया और इस लायक बनाया। संगम राज ने कहा कि यदि हिम्मत और जुनून साथ रहे तो सफलता जरूर मिलेगी। 


संगम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसकी इस सफलता से बड़े और छोटे भाई काफी खुश हैं। संगम के माता-पिता भी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। संगम का सपना आईएएस बनने का है। उसका कहना है कि मेहनत और लग्न के बदौलत वह यूपीएससी की परीक्षा भी पास करेगा और अपने मां-पापा के सपनों को पूरा करेगा।

  

news image