झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी
21-Oct-2022 05:44 PM
PATNA: ऑल इंडिया नीट काउन्सेलिंग के पहले राउंड में ही गोल संस्थान के छात्रों ने टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों में स्थान पाने की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी एक बड़ी कीर्तिमान स्थापित किया है। पहले ही राउंड में जहां सन्नी साह को एम्स दिल्ली मिला तो वहीं मो. तौकिर मिनहाज, हर्षित राज, अपूर्वा रंजन और अमन यादव को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज न्यू दिल्ली, अनामिका मेहरा, संस्कृति सैव्या, अंशु राज एवं अंजली जजोदिया को वर्धमान महावीर मेडीकल कॉलेज, सफदरजंग नई दिल्ली, धर्मवीर कुमार यादव एवं पुष्पम सुमन को यू.सी.एम.एस., नई दिल्ली, प्रिया कुमारी, रितिका रानी एवं सना महमूद को लेडी हार्डिंग, नई दिल्ली में एडमिशन के लिए अलॉटमेंट हुआ है।
जबकि शिवम सागर को आरएमल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, नई दिल्ली, रौनित बरन को बी.एस.ए. मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली, सत्यजीत कुमार, अर्जुन कुमार, बिपुल कुमार, तरूण कुमार, अंगद भगत, सुगंधा रानी, मयंक कुमार, सोनु मयंक सिंह एवं प्राची कुमारी को बीएचयू, वाराणसी एवं साथ ही देश के विभिन्न प्रतिष्ठित एम्स संस्थानों में गोल के 68 छात्रों के अलावा सैंकड़ों अन्य छात्रों को देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए अलॉटमेंट हुआ है। ऑल इंडिया के दूसरे राउंड के काउन्सेलिंग के साथ राज्य के द्वारा कराये जा रहे काउन्सेलिंग में गोल के और कई छात्रों को देश का टॉप कॉलेज मिलने की संभावना है।
गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने इसका श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों का विश्वास और पूरे गोल टीम की सतत ईमानदार प्रयास को दिया है। वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने इसे दिवाली का बम्पर गिफ्ट बताया है। जबकि आर.एण्ड डी. हेड आनन्द वत्स ने कहा कि टॉप कॉलेज प्राप्त करने वाले सफल छात्रों में ज्यादातर छात्र गोल एजुकेशन विलेज से हैं। साथ ही उन्होनें बताया कि नीट 2023 के लिए एचीवर और टेस्ट सीरीज में नामांकन जारी है। गोल विलेज में एडमीशन के लिए प्रवेश परीक्षा 23 तारिख को है।
