मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
05-Sep-2022 09:51 PM
PATNA : शिक्षक दिवस के मौके पर गोल इन्स्टीट्यूट ने आज शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों को समाज और देश की सभ्यता और संस्कृति का निर्माता बताया गया। गोल का मानना है कि सभ्य, शिक्षित और सुसंस्कृत समाज की संरचना में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। गोल एजुकेशन विलेज में गोल इन्स्टीट्यूट और लायन्स क्लब आस्था ने एक साथ मिलकर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया। शिक्षकों को इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर और मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने कहा कि हम शिक्षकों के ऊपर समाज निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। हमें अपने खुशियों के ऊपर छात्रों के हित का ख्याल रखना आवश्यक है. विपिन सिंह ने कहा कि संबंधित विषय के शिक्षण के साथ-साथ छात्रों को नैतिक शिक्षा भी देना आवश्यक है ताकि छात्र अच्छे प्रोफेशनल के साथ-साथ नैतिक जिम्मेवारियों को निभाते हुए अच्छे इन्सान बनें। इस समारोह में लायन्स क्लब पाटलीपुत्र आस्था के प्रेसिडेन्ट डॉ. राजेश गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों का स्थान ईश्वर के ऊपर भी इसलिए रखा गया है कि शिक्षक जीवन के अज्ञानरूपी अंधकार को ज्ञानरूपी प्रकाश से प्रज्वलित करते हैं। शिक्षकों के पास समाज निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। गोल इन्स्टीट्यूट के ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग करेगा।
समारोह का संचालन गोल इन्स्टीट्यूट के आनंद वत्स की तरफ से किया गया, जिसमें गोल संस्थान के सभी शिक्षक एवं लायन्स क्लब के डॉ. रोमा गोस्वामी, शसांक शेखर, डॉ. सत्येन्द्र सेट्टी, डॉ. मनोज कुमार, माधवी मैम, गोल संस्थान के रंजय सर, विनित, संजीव, गौरव सिंह के साथ कई अन्य सदस्य मौजूद थे।