ब्रेकिंग न्यूज़

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा

Home / career / अगले साल होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने तारीख का किया एलान

अगले साल होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने तारीख का किया एलान

04-Nov-2020 06:14 PM

PATNA :  सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि सीटेट परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है. सीबीएसई की तरफ से जारी लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि सीटेट की परीक्षा अगले साल होगी. सीबीएसई ने एग्जाम की तारीख की भी घोषणा कर दी है.


सीबीएसई की तरफ से जारी लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक सीटेट की परीक्षा अगले साल 31 जनवरी को होगी. आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस साल परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जो अब अगले साल लेने की घोषणा कर दी है. सीटेट की परीक्षा 2021 में जनवरी महीने में आयोजित होगी. 


सीबीएसई सीटेट इस साल जुलाई में होने वाली थी. सीटेट एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी इस परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी जुटा सकते हैं. 


हर साल CTET परीक्षा साल में दो बार एक जुलाई में और दूसरा दिसंबर में आयोजित की जाती है. हालांकि, इस वर्ष परीक्षा स्थगित कर दी गई थी क्योंकि देश लॉकडाउन के तहत परीक्षा रद्द कर दी गई थी और अनलॉक प्रक्रिया भी धीरे-धीरे शुरू हुई है. CTET 2020 के बारे में CTET 2020 परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाने के लिए शिक्षकों की योग्यता निर्धारित करना है.


हर साल CTET 2020 परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित होते हैं. परीक्षा की तारीख की घोषणा में संभावित देरी कोरोना महामारी के कारण हुई. अब यह परीक्षा अगले साल 2021 में 31 जनवरी को होगी.  


news image