ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / career / BSEB ने इंटर और मैट्रिक के विधार्थियों को दिया एक और मौका, लेट...

BSEB ने इंटर और मैट्रिक के विधार्थियों को दिया एक और मौका, लेट फीस के साथ इस दिन तक भरें परीक्षा फॉर्म

22-Oct-2022 09:07 AM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक 2023 के परीक्षा  फार्म भरने की तिथि 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। हलांकि, अब ऑनलाइन परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। बोर्ड द्वारा छात्रहित में यह तिथि बढ़ाई गई है। बोर्ड की मानें तो यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। 


बिहार बोर्ड ने 28 अक्टूबर तक उन छात्रों को शुल्क जमा करने का मौका दिया है, जिन्होंने परीक्षा फार्म तो भरा लेकिन शुल्क नहीं जमा किया या फिर चालान नहीं निकल पाए हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ समिति की वेबसाइट http:secondary.biharboardonline.com के माध्यम से विद्यालय प्रधान के माध्यम से भरा जाएगा। इससे पहले बिहार बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ 20 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट तय की थी। जिसमें विलंब शुल्क 150 रुपए निर्धारित था। लेकिन अब छात्र  विलंब शुल्क तो नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है।  विधार्थी अब 28 अक्टूबर तक अपने फॉर्म को जमा करा सकते हैं।


वहीं, जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और इसमें कुछ त्रुटि रह गई है तो वो  अपने रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन त्रुटि सुधार कर सकते हैं। वहीं, यदि किन्हीं छात्र - छात्राओं को ऑनलाइन शुल्क जमा करने में किसी तरह की दिक्कतें हो तो उसके लिए बोर्ड के तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी की गयी है। इंटर के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612- 2230039 और मैट्रिक के लिए 0612-2232074 जारी किया गया है।