Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
30-May-2023 07:59 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में होने वाली शिक्षकों की बहाली को लेकर बीपीएससी ने विज्ञापन तैयार कर लिया है। बहुत जल्द इसका विज्ञापन जारी किया जाएगा। उम्मीद जतायी जा रही है कि बिहार लोक सेवा आयोग कल नोटिफिकेशन जारी करेगा। जिसके बाद बीपीएससी परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के लिए शिक्षक के रूप में होगी। बिहार में शिक्षक बहाली के लिए बीपीएससी ने विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 31 मई को आयोग नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि शिक्षकों की भर्ती के लिए बने सिलेबस में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्राथमिक शिक्षकों के लिए जो सिलेबस पहले थे, वही आज भी है। उन्होंने यह क्लीयर कर दिया है कि बीपीएसपी अगस्त महीने में परीक्षा लेगी और दिसंबर तक रिजल्ट जारी कर दिये जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक सफल अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर भी दे दिया जाएगा।
बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा कल जो हम लोगों की बैठक हुई वो सार्थक हुई सभी बिदुओं पर चर्चा हुई। आयोग और विभाग का कार्य क्षेत्र अलग-अलग है और हम लोग अपने कार्य क्षेत्र के अनुरूप काम करते हैं किसी तरह का कोई मतांतर नहीं है। अतुल प्रसाद ने कहा सभी मुद्दों पर चर्चा हो गई है कुछ मुद्दे जो थे उसका निर्णय शिक्षा विभाग को ही करना था। आयोग ने अपने विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया है आज से कल तक इसे जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिलेबस का विस्तार नहीं हुआ है, प्राइमरी टीचर के सिलेबस वही है, जो वो पढ़ाते हैं हालांकि कुछ बदलाव किए गए है। प्राथमिक विद्यालय के लिए एससीईआरटी का सिलेबस होगा। मेधा सूची मेन पेपर पर तैयार होगा। भाषा के प्राप्तांक पर मेधा सूची नहीं बनेगी। वही एक पद के लिए एक ही मेन पेपर होगा। मेन पेपर में 120 नंबर के प्रश्न होंगे।
अतुल प्रसाद ने बताया की शिक्षक बहाली में CTET 23 अपीयरिंग कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकेंगे। आवेदकों की एक और मांग थी कि जो अपीयरिंग उम्मीदवार हैं उनको भी मौका मिलना चाहिए। जिसे लेकर कहा गया है कि जो अपीयरिंग उम्मीदवार हैं, उनके लिए 31 अगस्त 2023 तक मौका दिया जायेगा।
इसमें डीएलएड और बीएड दोनों के ही अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा लेकिन आयोग द्वारा मांगे जाने पर अपियारिंग आवेदकों को अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को दिखाना होगा। अतुल प्रसाद ने कहा कि मेन पेपर 150 की जगह 120 अंक का होगा जबकि भाषा 100 नंबर का होगा। कटऑफ डेट 31 अगस्त 2023 होगा।
वहीं निगेटिव मार्किंग को लेकर हो रहे संशय पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर कोई मतांतर नहीं है, मेन पेपर में निगेटिव मार्किंग रहेगी। विज्ञापन जारी होने के करीब दो सप्ताह बाद आवेदकों को रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। अतुल प्रसाद ने कहा कि परिणाम को जारी करने में आयोग ज्यादा वक्त नहीं लेगा और 2 से 3 माह में परिणाम को जारी कर दिये जाएंगे।