टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
10-Dec-2024 01:13 PM
By First Bihar
Bihar Ips Officer: बिहार में अगले साल कई बड़े आईपीएस अधिकारी जो चर्चित चेहरे रहे हैं, सेवानिवृत हो जाएंगे. यानि वे अंतिम पारी खेल रहे हैं. डीजी रैंक में कुल आठ आईपीएस अधिकारी हैं, इनमें पचास फीसदी अधिकारी 2025 में रिटायर हो जाएंगे. वहीं एडीजी रैंक में कुल 29 आईपीएस अफसर हैं. जिसमें एक अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे. आईजी रैंक में वर्तमान में 20 अफसर हैं, इनमें दो अधिकारी अगले साल सेवानिवृत होंगे. डीआईजी रैंक में पांच और एसपी रैंक के 2 अफसर अगले साल सेवानिवृत होंगे.
डीजी रैंक के 50 फीसदी अफसर 2025 में होंगे रिटायर
बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज (1989) 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत होंगे. यानि वे अगले साल के अंतिम दिन रिटायर होंगे. यानि उनका अभी एक साल से अधिक का कार्यकाल है. सूबे के पूर्व डीजीपी जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, राजविंदर सिंह भट्ठी(1990) 30 सिंतबर 2025 को सेवानिवृत होंगे. पुलिस भवन निर्माण निगम के सीएमडी विनय कुमार(1991) 30 सितंबर 2025 को रिटायर हो रहे हैं. अमरेंद्र कुमार अंबेडकर(1992) 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत होंगे.
एडीजी रैंक में सिर्फ एक अफसर होंगे रिटायर
एडीजी रैंक के अफसरों की बात करें तो कुल 29 अफसर हैं. इनमें बच्चू सिंह मीणा (1996) 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत होंगे. आईजी रैंक में कुल 20 अफसर हैं. इनमें सुनील कुमार(2004) 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत होंगे. वहीं, आईजी आधुनिकीकरण राजीव रंजन(2005) कीस सेवा 31 दिसंबर 2024 को ही खत्म हो रही है.
डीआईजी-एसपी रैंक में ये अधिकारी होंगे सेवानिवृत
डीआईजी की लिस्ट में कुल 34 नाम हैं. शफीउल हक(2007) 31 मार्च 2025, विकास कुमार(2008) 30 जून 2025,मो. फरोगुद्दीन(2009) 31 अगस्त 2025, बिनोद कुमार(2009) 31 मई 2025, अरविंद कुमार गुप्ता(2010) 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होंगे. वहीं एसपी रैंक में कुल 100 अफसर हैं.इनमें विजय प्रसाद(2012) 31 मार्च 2025 और मो. कासिम(2017) 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होंगे.
विवेकानंद की रिपोर्ट