ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / career / Bihar DElEd Result 2023: BSEB ने जारी किया रिजल्ट, कल से अपना Score...

Bihar DElEd Result 2023: BSEB ने जारी किया रिजल्ट, कल से अपना Score Card डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी

16-Oct-2023 09:21 PM

By First Bihar

PATNA:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का इंतजार करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी कर रहे थे। बीएसईबी बिहार डीएलएड परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया है। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा CBT के माध्यम से आयोजित डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से समिति के वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर जाकर कल से अपना Score Card डाउनलोड कर सकते हैं।


इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कुल 1,39,141 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें कुल 1,17,037 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के उत्तीर्णता का प्रतिशत 84.11% है।


उक्त Score Card एवं अन्य कागजात के आधार पर अभ्यर्थी सत्र 2023-25 के लिए राज्य के डीएलएड संस्थानों में अपने नामांकन हेतु चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे, जिसके सम्बन्ध में सूचना बाद में दी जाएगी। बता दें कि बीएसईबी बिहार डीएलएड परीक्षा पूरे राज्य में 05 जून से 15 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट की घोषणा के बाद अब काउंसलिंग सह प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।