BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया
31-Oct-2020 11:25 AM
PATNA : बिहार बोर्ड ने 2021 में होने वाली इंटर की परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स BSEB की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर अपने स्कूलों के जरिये 5 नवंबर तक इसमें करेक्शन करवा सकते हैं.
बिहार बोर्ड ने कहा है कि स्टूडेंट्स डमी एडमिट कार्ड पर अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, कोटि, लिंग, विषय, जन्मतिथि, फोटो व हस्ताक्षर आदि अच्छी तरह चेक कर लें. अगर उसमें कोई करेक्शन करवाना है तो उसकी एक प्रति अपने स्कूल के प्रिंसिपल को भेज दें. प्रिंसिपल आपके डमी एडमिट कार्ड में 5 नवंबर तक ऑनलाइन करेक्शन कर सकेंगे. इसके साथ ही बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी छात्र का रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है तो बोर्ड उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा.
इतना ही नहीं इस बार स्टूडेंट्स खुद से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों के प्रिंसिपल अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के जरिए सभी स्टूडेंट्स के डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और उन्हें स्टूडेंट्स को सौंपेंगे. प्रिंसिपल यह सुनिश्चित करेंगे कि डमी एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स चेक कर ली जाए और अगर कोई त्रुटि है तो 5 नवंबर तक उसमें सुधार कर लिया जाए.
बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक की परीक्षा के लिए प्रोग्राम भी जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा के पहले नवंबर में 11 से 19 तारीख तक पहले सेंटअप परीक्षाएं होंगी. जो छात्र सेंटअप परीक्षा में पास होंगे उन्हें ही मुख्या परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी. सेंटअप परीक्षा के जरिये छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न के बारे में भी पता चल जाएगा. इसके अलावा प्रैक्टिकल एग्जाम भी जनवरी में ले लिए जाएंगे. प्रैक्टिकल के बाद ही मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा.