Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा
20-Feb-2025 03:49 PM
By First Bihar
आज यानि 20 फरवरी 2025 को सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 75,735 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 19 अंकों की गिरावट आई और यह 22,913 के स्तर पर समाप्त हुआ। आज के कारोबारी दिन में बैंकिंग, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी जैसे प्रमुख सेक्टर में दबाव देखने को मिला। इन सेक्टरों में गिरावट ने बाजार को प्रभावित किया, और नतीजतन प्रमुख इंडेक्स में कमजोरी नजर आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि बाकी 15 शेयरों में तेजी आई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 28 शेयरों में उछाल आया।
बाजार की स्थिति:
सेंसेक्स: 75,735 (-203 अंक, 0.27%)
निफ्टी: 22,913 (-19 अंक, 0.09%)
BSE मिडकैप: 40,854 (+478 अंक, 1.18%)
BSE स्मॉलकैप: 46,054 (+599 अंक, 1.32%)
जहां एक ओर सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही, वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने निवेशकों को थोड़ा सा राहत दी। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 599 अंक चढ़कर 46,054 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स भी 478 अंक बढ़कर 40,854 पर समाप्त हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में श्रीराम फाइनेंस, NTPC और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
वहीं, निफ्टी के टॉप लूजर्स में HDFC बैंक, मारुति सुजुकी और टेक महिंद्रा शामिल रहे, जिनमें गिरावट देखी गई।