ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

OYO का IPO जल्द होगा लॉन्च, 2025 में बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी!

टाटा कैपिटल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और जेप्टो जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी OYO भी अपनी शेयर बाजार में एंट्री की योजना बना रही है।

04-Mar-2025 03:01 PM

By First Bihar

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए साल 2025 बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस साल कई दिग्गज कंपनियां IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाने की तैयारी में हैं। टाटा कैपिटल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और जेप्टो जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी OYO भी अपनी शेयर बाजार में एंट्री की योजना बना रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओयो होटल्स अगले 6 से 12 महीनों में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रहा है। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कंपनी लगातार आठ तिमाहियों से मुनाफा कमा रही है, जिससे अब वह अगले 2-4 तिमाहियों में अपने IPO प्लान की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

स्टार्टअप के तौर पर शुरुआत करने वाली रितेश अग्रवाल की OYO ने वित्तीय वर्ष 2023-24 (FY24) में अपनी स्थापना के 12 साल बाद पहली बार पूरे साल का शुद्ध लाभ दर्ज किया। FY23 में कंपनी को ₹1,286 करोड़ का घाटा हुआ था। FY24 में यह बदलकर ₹229 करोड़ का मुनाफा हो गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹132 करोड़ का लाभ हुआ। दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹158 करोड़ और तीसरी तिमाही में ₹166 करोड़ हो गया।

IPO से पहले OYO ने हाल ही में अमेरिकी बजट होटल चेन 'Motel 6' का अधिग्रहण किया है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे उसकी टॉपलाइन में भारी इजाफा होगा। OYO का लक्ष्य 2025-26 तक EBITDA (एर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन) को ₹2,000 करोड़ से अधिक ले जाना है।

इसके अलावा, Motel 6 का अधिग्रहण OYO के EBITDA में 630 करोड़ रुपये से अधिक जोड़ेगा, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी।