Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
03-Mar-2025 09:27 PM
By First Bihar
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) को सरकार ने नवरत्न कंपनियों का दर्जा दे दिया है। सोमवार को जारी सरकारी आदेश के तहत, IRCTC देश की 25वीं और IRFC 26वीं नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज (CPSE) बन गई है।
नवरत्न का दर्जा मिलने से इन दोनों रेलवे सेक्टर की कंपनियों को वित्तीय फैसलों में ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी। अब ये कंपनियां सरकार की मंजूरी के बिना 1,000 करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकेंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
जुलाई 2024 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को नवरत्न का दर्जा मिला था। वहीं, सितंबर 2024 में सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC), सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन और रेलटेल कॉरपोरेशन को भी नवरत्न कंपनियों की सूची में शामिल किया गया था।
IRCTC और IRFC का नवरत्न कंपनियों में शामिल होना रेलवे सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे इन कंपनियों को तेजी से विस्तार करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में मदद मिलेगी।