ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पेटीएम की पेरेंट कंपनी OCL पर ईडी की सख्ती, विदेशी निवेश की जानकारी छिपाने का आरोप

ईडी ने आरोप लगाया कि OCL ने सिंगापुर में किए गए विदेशी निवेश (फॉरेन इन्वेस्टमेंट) की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को नहीं दी।

03-Mar-2025 09:31 PM

By First Bihar

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (OCL) और उसकी सब्सिडियरीज को कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बयान जारी किया। ईडी ने आरोप लगाया कि OCL ने सिंगापुर में किए गए विदेशी निवेश (फॉरेन इन्वेस्टमेंट) की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को नहीं दी।

ईडी के अनुसार, OCL ने फॉरेन स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बनाने की रिपोर्ट भी RBI को नहीं सौंपी, जो नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा, OCL की सहायक कंपनी लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड ने भी RBI की गाइडलाइंस का पालन किए बिना विदेशी निवेश हासिल किया।

जांच में यह भी पाया गया कि सब्सिडियरी कंपनी नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को मिले विदेशी निवेश की रिपोर्ट RBI को निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं दी गई।

इस मामले में RBI और अन्य नियामक संस्थाएं OCL से सफाई मांग सकती हैं। यदि नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तो कंपनी पर आर्थिक दंड या अन्य सख्त कार्रवाई हो सकती है।

पेटीएम पहले से ही RBI की सख्ती का सामना कर रही है और अब ईडी की जांच से उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।