ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / business / Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी...

Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा

05-Feb-2026 04:27 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बीएसपीटीसीएल देश की पहली ऐसी सरकारी कंपनी बनने जा रही है जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट होगी। कंपनी के बोर्ड ने IPO लाने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया है और अब शेयर बाजार में उतरने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह कदम न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के ऊर्जा सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


बीएसपीटीसीएल ने IPO के लिए सभी आवश्यक पात्रताएं पूरी कर ली हैं। ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के निर्देश और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन में कंपनी ने इस दिशा में तेजी से काम किया। बोर्ड की मंजूरी के बाद मर्चेंट बैंकर और बुक रनिंग लीड मैनेजर की नियुक्ति के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। ये एजेंसियां IPO से जुड़े वैल्यूएशन, डॉक्यूमेंटेशन और मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी।


कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार के मुताबिक, बीएसपीटीसीएल पिछले तीन वर्षों से लगातार मुनाफे में है। IPO प्रक्रिया के तहत कंपनी की वित्तीय स्थिति, कर्ज, लंबित मुकदमे और बिजनेस मॉडल की गहन जांच की जाएगी, ताकि निवेशकों को पूरी पारदर्शिता मिले। थर्ड पार्टी ऑडिट से कंपनी की साख मजबूत होगी और भविष्य में शेयरधारकों को डिविडेंड देने की क्षमता भी बढ़ेगी।


शेयर बाजार से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल नई ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण, ग्रिड के आधुनिकीकरण, हाई कैपेसिटी सब-स्टेशनों की स्थापना और नवीकरणीय ऊर्जा को बेहतर तरीके से जोड़ने में किया जाएगा। इससे बिहार की बिजली आपूर्ति प्रणाली और मजबूत और भरोसेमंद बनेगी।


ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि IPO आने से कंपनी की राज्य सरकार पर वित्तीय निर्भरता कम होगी। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, इससे सरकारी बजट पर दबाव घटेगा और पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से कंपनी की जवाबदेही और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।