ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / bihar / यमुना किनारे छठ पूजा को लेकर सियासत तेज, RLJP बोली.. बिहार विरोधी है...

यमुना किनारे छठ पूजा को लेकर सियासत तेज, RLJP बोली.. बिहार विरोधी है केजरीवाल सरकार

31-Oct-2021 04:09 PM

PATNA : DDMA यानी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है. इसके साथ ही अथॉरिटी ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. इस आदेश के बाद दिल्ली में रह रहे पूर्वांचली समाज के साथ ही बिहार के लोगों में काफी मायूसी है. इसी के साथ छठ को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. इसपर राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी ने भी नाराजगी जाहिर की है. रालोजपा के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर सरकार ने लोगों को यमुना में छठ मनाने से रोका तो पार्टी इसके विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी.  


रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के यमुना में छठ पर रोक लगाने के फैसला से बिहारियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस तरह के फैसले से सरकार बिहारियों को धोखा दे रही है और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर उनके भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. इस फैसले से व्रत करने वालों की परेशानी बढ़ गई है. 


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री बिहार विरोधी हैं. उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से सरकार के इस हिन्दू विरोधी फैसले को खत्म करने की मांग की. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल से हमारी अपील है कि वे बिहारवासियों के हित में दिल्ली सरकार के तुगलकी फरमान को खत्म कर बिहारवासियों को यमुना में छठ पर्व मनाने की अनुमति दे. 


रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाकर दिल्ली के लाखों  बिहारियों का अपमान किया है. दिल्ली सरकार द्वारा छठ महापर्व पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण दिल्ली में रह रहे बिहारी सहित पूर्वांचल के लोगों में काफी आक्रोश है. उन्होंने  कहा कि अगर प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो दिल्ली सरकार को करोड़ों बिहारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा. 


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल सरकार छठ पर्व के नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. लोक आस्था के महापर्व पर रोक लगाना बिहारवासियों को अधिकारों से वंचित करना है. केजरीवाल ने दिल्ली में लाखों बिहारियों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि अगर लोगों को छठ मनाने से रोका गया तो रालोजपा बिहारवासियों के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेगी.