ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / Weather Alert: अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में बारिश...

Weather Alert: अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में बारिश और ओलाबारी के आसार

21-Jan-2022 07:16 AM

PATNA : बिहार में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है जिससे राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. विभाग के अनुसार शनिवार से पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओला गिरने की संभावना है. 


बर्फीली हवाओं के कारण बिहार शीतलहर की चपेट में है और मौसम विभाग में 24 जनवरी के बाद ही इसमें राहत मिलने की उम्मीद जताई है. पटना समेत राज्य के 10 जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे जा चुका है और इसी कारण यहां कोल्ड डे कंडीशन बना हुआ है. ठंड की वजह से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 95 प्रतिशत आद्रता के साथ 17 km/h की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है. पिछले एक सप्ताह से हर एक दिन हवा की गति बढ़ रही है.


बता दें कि मौसम विभाग के तरफ से 21 जनवरी को बिहार के 11 जिलों में आंशिक बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की आशंका है. वहीं 22 और 23 को पटना समेत सूबे के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इन सभी जिलों में ओला गिरने और गरज-तड़क के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है. 24 को मध्य बिहार और पश्चिमी बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 25 जनवरी से मौसम के साफ होने के आसार हैं. हालांकि उसके बाद भी ठंड की स्थिति सूबे में बनी रहेगी.


मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश और उसके आसपास इलाकों में साइक्लोनिक इफेक्ट का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश और ओला गिरने के आसार हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और 22-23 जनवरी को लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है.