Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
17-Aug-2025 03:45 PM
By First Bihar
Vote Adhikar Yatra: बिहार के सासाराम से 17 अगस्त यानि आज महागठबंधन की 'वोट अधिकार यात्रा' की भव्य शुरुआत हुई है। इस यात्रा का उद्देश्य है देश में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करना। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी दलों के बड़े नेता शामिल हुए। मंच पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने, जो लंबे समय बाद अपने ठेठ और चुटीले अंदाज में नजर आए।
दरअसल, लालू यादव ने अपने भाषण में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। अपने चिर-परिचित अंदाज़ में लालू यादव ने भोजपुरी गाने की एक लाइन "लागल लागल झुलनिया में धगा, बलम कलकत्ता चला" का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को ऐसा झटका देंगे कि वे दूर भाग जाएंगे। यह लाइन पहले भी वे कई चुनावी सभाओं में दोहरा चुके हैं और इस बार भी उन्होंने इसी लहज़े में भाजपा पर निशाना साधा।
अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने मंच से “राहुल गांधी ज़िंदाबाद”, “मल्लिकार्जुन खड़गे ज़िंदाबाद” और “तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद” के नारे भी लगाए, और जनता से अपील की कि भाजपा को सत्ता से हटाना अब समय की मांग है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताइए।”
लालू ने यह भी कहा कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा को हराएं और इंडिया गठबंधन को मजबूत करें। इस रैली के माध्यम से महागठबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया कि आगामी चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए वे पूरी ताकत से मैदान में उतर चुके हैं।