बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
13-May-2022 07:03 AM
PATNA : पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की घटना को आज दूसरा दिन है और अब इस मामले में जांच की शुरुआत होने जा रही है। विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की घटना की जांच आईआईटी के स्पेशलिस्ट की टीम करेगी। आईआईटी की स्पेशल टीम जांच के लिए आज यानी शुक्रवार को विश्वेश्वरैया भवन पहुंचेगी और हालात का जायजा लेगी। इसके पहले भवन निर्माण विभाग की तरफ से बनाई गई अधिकारियों की 6 सदस्य की टीम ने गुरुवार को विश्वेशरैया भवन का जायजा लिया था और अपने स्तर से जांच शुरू की थी। इस टीम ने विश्वेश्वरैया भवन के चौथे से लेकर छठी मंजिल तक के अलग-अलग इलाके में जले हुए कमरों का निरीक्षण किया था विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की घटना को लेकर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। शास्त्रीनगर थाने में अभियंता प्रमुख ने F.I.R. दर्ज करवाई है। F.I.R. में लापरवाही के कारण आग लगने का जिक्र किया गया है, आग कैसे लगी इसका कोई जिक्र नहीं है।
विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की घटना के बाद आज भी यहां आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए बजाप्ता भवन के मुख्य गेट पर ही एक बोर्ड लगा दिया गया है। गेट के बाहर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, साथ ही साथ विश्वेश्वरैया भवन के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जहां से दीवार तोड़कर आग बुझाने के लिए फायर फाइटिंग की टीम अंदर गई थी। आग लगने की घटना के दौरान एक सफाई कर्मी की मौत भी हो गई थी। इस सफाई कर्मी के परिवार को 4 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। दम घुटने की वजह से 50 साल के सफाई कर्मी जगदीश प्रसाद की मौत बुधवार को हो गई थी।
विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर 17 घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आखिरकार काबू पाया था। इस आग में सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण कार्य विभाग को पहुंचा है। ग्रामीण कार्य विभाग में अब नुकसान के आकलन के लिए दो कमेटियां बनाई हैं। यह कमेटी पता लगाएगी कि विभाग को आखिर क्या–क्या नुकसान हुआ है। विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल की तरफ से दो कमेटियों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।