ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / Bihar News: SIR पर सियासी घमासान! तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, कहा-...

Bihar News: SIR पर सियासी घमासान! तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, कहा- पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को चुनाव बहिष्कार बयान और उम्र पर टिप्पणी को लेकर नोटिस भेजने की चेतावनी दी है, कहा- हार से डरकर राजनीति से भागने के फिराक में हैं।

13-Aug-2025 11:36 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का पुराना रिकॉर्ड है, वे पहले खेल के मैदान से भाग चुके हैं, अब चुनाव में हार तय देख कर यहां से भी भागने को तैयार हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने मेरी उम्र को लेकर गलतबयानी की है, इसलिए मैं उन्हें नोटिस भेजने जा रहा हूं.


विजय सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव ने मुझ पर गलत आरोप लगाए हैं। वे राष्ट्रहितैषी नहीं हैं और लोकतंत्र के खिलाफ हैं। अगर उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा होता तो वे चुनाव बहिष्कार की बात नहीं करते। अपनी हार तय मानकर ये लोग चुनावी मैदान से भागने की कोशिश कर रहे हैं। ये पहले भी खेल के मैदान से भाग चुके हैं। अगर चुनाव से भागेंगे तो जनता सबक सिखाएगी।”


तेजस्वी पर कार्रवाई हो

डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग संविधान पर भरोसा नहीं रखते, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीति कर रहा है और नियम-कानून की परवाह नहीं करता।


भीखू भाई के वोटर बनने पर सफाई

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में जुड़ने के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा, “अब एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात चल रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी जगह पर सालों से रह रहा है तो उसे उस जगह पर वोट डालने का अधिकार है। यह कानून के दायरे में है।”


उम्र और डिग्री पर भी सवाल

तेजस्वी यादव द्वारा उम्र को लेकर लगाए गए आरोप पर विजय सिन्हा ने कहा, “मैं उन्हें नोटिस भेजूंगा। वे अपनी डिग्री दिखाएं और बताएं कि उसमें उनकी उम्र क्या दर्ज है।”