मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
19-Oct-2020 02:36 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. मंगलवार तक तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वस्त माने जाने वाले विजय कुमार चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान पर भी हमला बोला.
समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विजय चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में राज्य के अंदर काफी विकास हुआ है. सिर्फ सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे समस्तीपुर में काफी विकास हुआ है. जनता की ओर से काम को लेकर जो फीडबैक मिला है, उससे यही लगता है कि पहले से ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.
चिराग पासवान को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय चौधरी ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि चिराग पासवान या उनकी पार्टी से कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है. एनडीए में किसी के आने-जाने या प्रत्याशी देने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. जनता एक बार फिर से पूरा मूड बना चुकी है. क्योंकि जनता को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और जब भरोसा कायम रहता है तो लोग विकल्प की तलाश क्यों करेंगे.