ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी

Home / bihar / Vande Bharat Train: खुशखबरी! मुजफ्फरपुर को जल्द मिल सकती है 4 वंदे भारत...

Vande Bharat Train: खुशखबरी! मुजफ्फरपुर को जल्द मिल सकती है 4 वंदे भारत ट्रेन की सौगात! रेलवे ने शुरू की तैयारी

Vande Bharat Train: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए गुड न्यूज है। रेलवे की तरफ से जल्द ही शहर को 4 नये वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

04-Apr-2025 10:16 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Vande Bharat Train: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है। मुजफ्फरपुर से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो सकता है। रेलवे ने इसके लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे यह तय होगा कि किन रूटों पर ये हाई-स्पीड ट्रेनें चलेंगी। मुजफ्फरपुर जंक्शन से चार वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की संभावना पर रेलवे ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।


रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने सोनपुर मंडल को स्टेशन स्तर पर फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। इस रिपोर्ट के जरिए यह आंकलन किया जाएगा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन व्यावसायिक रूप से कितना सफल हो सकता है। मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली, हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। अब रेलवे बोर्ड ने उस पर तेज़ी से काम शुरू करते हुए फिजीबिलिटी रिपोर्ट मंगाई है।


आपको बता दें कि स्टेशन प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर यह रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजना है। जिसके लिए स्टेशन के वाणिज्य और ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी यात्रियों से राय लेकर आंकड़े जुटा रहे हैं। अगर यह रिपोर्ट सकारात्मक रही, तो बिहार को और हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की सौगात जल्द मिल सकती है।