ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / bihar / Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों...

Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों तक की छुट्टियां रद्द; आखिर क्या है वजह?

Valmiki Tiger Reserve: होली पर्व को लेकर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 26 फरवरी से 5 मार्च तक सभी वनकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है और नेपाल-यूपी बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग व उड़नदस्ता टीम तैनात की गई है।

26-Feb-2026 02:31 PM

By FIRST BIHAR

Valmiki Tiger Reserve: होली पर्व को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने मोतिहारी जिले के सभी वनक्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर वनक्षेत्र अधिकारियों, वनपालों, वनरक्षियों समेत सभी वनकर्मियों की छुट्टियां 26 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं।


वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि होली के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिकारी और तस्करों की संभावित घुसपैठ को देखते हुए सभी रेंज अधिकारियों को पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिया गया है। पर्व के दौरान जंगली जानवरों और पक्षियों के शिकार की आशंका को गंभीरता से लेते हुए विशेष तैयारी की गई है।


वन प्रमंडल दो के डीएफओ विकास अहलावत और वन प्रमंडल एक के डीएफओ शिखर प्रधान के नेतृत्व में विशेष उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। नेपाल और यूपी बॉर्डर से सटे अतिसंवेदनशील वनक्षेत्रों में एसएसबी और जिला पुलिस के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।


निदेशक ने बताया कि वाल्मीकिनगर, मदनपुर, मंगुराहा और गोवर्धना वनक्षेत्र नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे और खुले क्षेत्र हैं, जहां शिकारियों और तस्करों की घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर अधिकारियों से लेकर फील्ड स्टाफ तक को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


होली के दौरान गठित उड़नदस्ता टीम जंगल से सटे गांवों और शहरों के हाट-बाजारों में सादे लिबास में तैनात रहकर जंगली जानवरों और पक्षियों के शिकार तथा मांस की बिक्री पर विशेष नजर रखेगी। वीटीआर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जंगली जानवरों या पक्षियों के मांस के साथ पकड़े जाने पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।