पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद
04-Jun-2025 10:02 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी बहन और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 (NH-22) पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव के पास घटी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुपौल जिले के लटीयाही गांव निवासी इंद्रजीत कुमार अपनी बहन दीप्ति किरण को परीक्षा दिलवाने के बाद पटना से वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही गोढ़िया के पास पहुँचे, सामने से रॉंग साइड में तेज़ रफ्तार से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीप्ति और दूसरी बाइक पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। दूसरे घायल की पहचान सुशील कुमार महाराज के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इंद्रजीत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और रॉंग साइड ड्राइविंग की वजह से हुआ। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इंद्रजीत कुमार की मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने प्रशासन से एनएच-22 पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।