ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

टैंकर से पेट्रोल की जगह निकलने लगी शराब, तस्करी का जुगाड़ देख पुलिस ने पकड़ लिया माथा

वैशाली में शराब की तस्करी के लिए धंधेबाजों ने अनोखा तरीका इजाद किया है। जिस टैंकर में पेट्रोल रहना चाहिए उसमें से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लाखों रूपये आंकी जा रही है। दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

14-Jan-2025 09:35 PM

By Vikramjeet

vaishali news: बिहार में करीब  8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब को बिहार में लाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर-ताजपुर रोड की है जहां बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर इंडियन ऑयल के टैंकर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। 


इस बार शराब तस्कर पेट्रोल के टैंकर में 170 कार्टून अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार लाए थे। लेकिन इस बात की सूचना किसी ने उत्पाद विभाग को दे दी। फिर क्या था पूरी टीम मौके पर पहुंची और शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। टैंकर को जब्त कर लिया गया है। जबकि तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तस्कर इंडियन ऑयल के टैंकर में चेंबर बनाकर विदेशी शराब ले जा रहे थे। यह जानकारी उत्पाद इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद चौधरी ने दी।


उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच के पास इंडियन ऑयल के टैंकर में विदेशी शराब छिपाकर रखा गया है।  सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी के लिए निकल गए। चिकनौटा पहुंचने पर ताजपुर की तरफ से इंडियन आयल का टैंकर आते हुए दिखाई दिया। ‌ रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन तेजी से लेकर भागने लगा। पकड़े गए चालक से मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मरवन वार्ड नंबर 6 निवासी रामप्रवेश साहनी के पुत्र रमेश कुमार, नरहर सराय निवासी स्वर्गीय विमल राय के पुत्र विपुल कुमार बताया गया। 


वाहन के तलाशी के दौरान टैंकर वाले भाग में बने तीन चेंबर में अवैध विदेशी शराब पाया गया। एक चैंबर खाली था। बरामद शराब लगभग 170 कार्टून बताया गया। रमेश कुमार एवं विपुल कुमार से पूछताछ पर दोनों ने अपने बयान में बताया कि सफेद व गेरुआ रंग का टैंकर मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के नरहर सराय निवासी महेश राय के पुत्र रंजन कुमार का है। जो वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के चकनथुआ निवासी रामनरेश राय के पुत्र दिनेश राय उर्फ फौजी के साथ मिलकर अवैध शराब की खेत हम दोनों ने मंगवाया था। हम लोग पैसा के लालच में विदेशी शराब पहुंचाने जा रहे थे। रमेश कुमार और विपुल कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।