ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / bihar / vaishali-news / वैशाली में मानव तस्करी और देह व्यापार का खुलासा, दो बहनों का रेस्क्यू,...

वैशाली में मानव तस्करी और देह व्यापार का खुलासा, दो बहनों का रेस्क्यू, 5 गिरफ्तार

वैशाली पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। घर से निकली दो बहनों को बहला-फुसलाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने दोनों बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

17-Dec-2025 06:23 PM

By First Bihar

VAISHALI: खबर वैशाली से है जहां करताहां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पारिवारिक कलह के कारण घर से निकली दो सगी बहनों को रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर पहले मोतिहारी ले जाया गया और फिर उन्हें पैसों के लालच में बेच दिया गया।


एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि बीते 24 नवंबर को दर्ज मामले में यह खुलासा हुआ है कि पारिवारिक कारणों से करताहां थाना क्षेत्र की दो बहनें घर से निकल गईं थी। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों बहनों की मुलाकात अमृता कुमारी नामक महिला से हुई। उसने दोनों को अपने झांसे में लेकर मोतिहारी स्थित किराये के मकान में रखा। कुछ ही दिनों बाद बड़ी बहन को पूजा देवी नाम की महिला के जरिए उसके पति लालू महतो को 10 हजार रुपये में बेच दिया गया। छोटी बहन को अमृता कुमारी ने अपने पास रखकर जबरन देह व्यापार में धकेला और विरोध करने पर मारपीट भी की। मामले की सूचना मिलने पर छतौनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृता की निशानदेही पर छोटी बहन को मुक्त कराया। 


जांच आगे बढ़ने पर पूजा देवी के घर छापेमारी की गई, जहां से पता चला कि बड़ी बहन को कुन्दन कुमार, निवासी पताही, के हाथों बेच दिया गया था। संयुक्त पुलिस टीम ने पताही में छापेमारी कर बड़ी बहन को सकुशल रेस्क्यू कर लिया और कुन्दन कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमृता कुमारी, पूजा देवी, उनके पति लालू महतो, कंचन कुमारी और कुन्दन कुमार मिलकर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों से गरीब लड़कियों को बहला-फुसलाकर खरीद-फरोख्त और देह व्यापार में धकेलते थे।


पुलिस ने इस संगठित सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगी बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।  पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट